{"_id":"5d028fe6bdec226dd139abc5","slug":"15604489871-dhampur-news103","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पंचों ने पंचायत में माफी मंगवा कर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आठ वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पंचों ने पंचायत में माफी मंगवा कर छोड़ा
बालक के साथ दुष्कर्म, पंचों ने माफी मांगने पर आरोपी को छोड़ा
विज्ञापन
अफजलगढ़। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम युवक ने आठ वर्षीय बालक के साथ कुकर्म किया। बताया गया कि आठ वर्षीय बालक अपनी नानी के घर आया हुआ था। उसके घर के पास रहने वाला युवक उसे बहला फुसलाकर बाइक पर बैठाकर जंगल ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर आरोपी बालक को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। मालूम करने पर बालक ने सारा वाकया बताया। बालक की हालत बिगड़ती देख उसे एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। बालक की गंभीर स्थिति देख उसे जसपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले मे गांव के ही कथित नेताओं ने पीड़ित परिवार को कानूनी कार्रवाई करने से रोक दिया। बुधवार शाम इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। जिसमें पंचों ने आरोपी को माफी मंगवा कर छोड़ दिया। जिससे पीड़ित बालक के परिजनो में जबरदस्त आक्रोश है। वहीं, कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।