{"_id":"5cf4152bbdec22077d5bfd3b","slug":"15595000713-bijnor-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी के तीन सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जीआरपी के तीन सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी के तीन सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
स्योहारा। अदालत के आदेश पर पुलिस में जीआरपी के तीन सिपाहियों पर मारपीट करने, कनपटी पर पिस्टल तान कर 3850 रुपये, सोने की अंगूठी, चेन, एटीएम कार्ड आदि लूटने की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव पाइंदापुर बुढ़नपुर निवासी पुलवामा में तैनात फौजी नितिन चौधरी के भाई सचिन चौधरी ने अदालत में दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि ग्यारह मार्च की रात्रि को वह मुरादाबाद से टिकट लेकर स्यालदाह एक्सप्रेस से स्योहारा आ रहा था। रास्ते में ट्रेन के डिब्बे में जीआरपी बरेली के सिपाही विकास कुमार व प्रवेश कुमार आए और टिकट मांगा। टिकट उनके हाथ में देने पर उन्होंने टिकट फाड़ कर फेंक दिया और पांच हजार रुपये की मांगने लगे। रुपये देने से इंकार किया तो मेरे साथ गाली गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं दोनों सिपाहियों ने मेरी कनपटी पर पिस्टल तान कर 3850 रुपए, एक सोने की चैन, अंगूठी, एटीएम कार्ड, आदि लूट ली। इसकी जानकारी मैने स्योहारा स्टेशन पर इंतजार कर रहे अपने फौजी भाई नितिन को दी। स्योहारा स्टेशन पर पहुंचने पर दोनों सिपाहियों ने स्योहारा जीआरपी में तैनात सिपाही कमल कुमार को भी बुला लिया। मेरे फौजी भाई नितिन के साथ भी जमकर मारपीट की। भाई ने उन्हें यह भी बताया कि वह फौजी है और वर्तमान में पुलवामा में तैनात है। इस समय छुट्टी पर आया हुआ है। मगर उन्होंने अपने तीन चार और साथी बुला कर उन्हें जबरन ट्रेन में डाल कर नजीबाबाद ले गये। जहां उन्होंने उसके और उसके भाई के विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित सचिन चौधरी के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए का विकास कुमार, प्रवेश कुमार हाल तैनाती जीआरपी बरेली, का कमल कुमार हाल तैनाती जीआरपी चौकी स्योहारा और एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या का प्रयास करने, आतंकित कर लूट करने आदि के आरोप में स्योहारा पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। स्योहारा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीनों जीआरपी सिपाहियों और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर तीनों जीआरपी सिपाहियों सहित चार के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना जीआरपी के क्षेत्र की है इसलिए मुकदमा विवेचना के लिये जीआरपी को दे दिया गया है।