{"_id":"5ceae482bdec22071b38ae82","slug":"15588978436-bijnor-news194","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़ू का लड़का ही मांग रहा था जूता व्यापारी से रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साढ़ू का लड़का ही मांग रहा था जूता व्यापारी से रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ू का लड़का ही मांग रहा था जूता व्यापारी से रंगदारी
बिजनौर। जूता व्यापारी और चिकित्सक से लूट के मोबाइल से रंगदारी मांगने वाला बदमाश पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा लिया। घायल बदमाश विनीत उर्फ बटलर जूता व्यापारी के साढ़ू का लड़का है। बटलर अपने गैंग के सदस्यों के साथ दोनों से रंगदारी मांग रहा था। शनिवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में बटलर पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। एक दरोगा और दो पुलिसकर्मी भी इस मुठभेड़ में घायल हुए हैं। पुलिस गैंग के फरार सदस्यों की तलाश में लगी है। पुलिस ने बटलर से दो बाइक, एक तमंचा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
एसपी संजीव त्यागी के अनुसार बिजनौर की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी जूता व्यापारी सत्यवीर सिंह ने 24 मई को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 मई को उनके मोबाइल पर 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी न देने पर उनके बेटों को जान से मारने की धमकी दी गई। शनिवार को सत्यवीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि रंगदारी न देने पर बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार को उनके घर पर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला किया। इस घटना की भी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। गांव फरीदपुर भोगी निवासी डॉ. नवनेश कोठारी ने भी शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बदमाशों ने उनके मोबाइल पर भी मैसेज भेजकर 19 मई को रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। एक ही मोबाइल से जूता व्यापारी और चिकित्सक से रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि एक ही मोबाइल से बार-बार रंगदारी मांगी गई। इससे शहर के व्यापारी और चिकित्सकों में सनसनी फैल गई। एसपी ने शहर कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस व स्वॉट टीम को रंगदारी मांगने वाले बदमाशों को दबोचने में लगाया।
25 मई को रात 11 बजे पुलिस ने झलरी नहर की पुलिया के पास दो बाइक पर सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चांदपुर थाने के गांव कुलचाना निवासी विनीत उर्फ बटलर को दबोच लिया। विनीत के पैर में गोली गोली लगी है। घायल विनीत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मुठभेड़ में दरोगा पंकज तोमर, पुलिसकर्मी अर्जुन सिंह व खालिद हुसैन भी घायल हुए हैं। विनीत उर्फ बटलर कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव नसीरी निवासी अपने साथी हिमांशु उर्फ बॉबी, जितेंद्र उर्फ डिप्टी, संदीप उर्फ संजीव के साथ मिलकर रंगदारी मांग रहा था। पुलिस विनीत के फरार तीनों साथियों की तलाश में जुटी है। एसपी ने बदमाश को मुठभेड़ में दबोचने वाली पुलिस टीम में शामिल शहर कोतवाल रामसेवक, स्वॉट टीम के इंस्पेक्टर राजेश तिवारी, दरोगा पंकज तोमर, संजय यादव, पुलिसकर्मी अंशु, अरविंद पवार, मोहित, पंकज यादव, अरविंद सिंह, खालिद हुसैन व दरोगा श्यामवीर सिंह को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
रिश्तेदार कहकर मौसा से मांगता था रंगदारी
पकड़ा गया विनीत उर्फ बटलर जूता व्यापारी सत्यवीर सिंह के साढ़ू का लड़का है। विनीत ही मोबाइल पर अपने मौसा से रंगदारी मांगता था। चिकित्सक और मौसा से विनीत ने ही मोबाइल पर रंगदारी मांगी। रंगदारी मांगने के दौरान मौसा से विनीत कहता था कि रिश्तेदार जल्दी पैसे दे दे वरना बुरा हो जाएगा। मौसा से बटलर रंगदारी क्यों मांग रहा था यह कहानी अभी किसी को समझ में नहीं आ रही है। बटलर के गैंग पर रंगदारी मांगने का शक न जाए इसलिए उसने चिकित्सक नवनेश कोठारी से भी रंगदारी मांगी। विनीत उर्फ बटलर ने ही स्वाहेड़ी के पास से 18 मई को दूधिया से मोबाइल लूटा था। मोबाइल रंगदारी मांगने के लिए लूटा गया। दूधिया के मोबाइल से ही विनीत का रंगदारी मांगने का खेल चल रहा था।