फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने चोरी की पांच बाइकों के साथ दो चोर दबोचे

पुलिस ने चोरी की पांच बाइकों के साथ दो चोर दबोचे

Mon, 27 May 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी की पांच बाइकों के साथ दो चोर दबोचे
चोरी की पांच बाइकों के साथ दो चोर दबोचे
विज्ञापन

चांदपुर। जलीलपुर रोड स्थित खंडहर से पुलिस ने दो बाइक चोरों को चोरी की पांच बाइकों के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और एक चाकू बरामद किया है।

सीओ राकेश श्रीवास्तव के मुताबिक गश्त करते हुए पुलिस को जलीलपुर रोड पर चोरी की बाइकों के साथ दो व्यक्तियों के होने की सूचना मिली। पुलिस मुखबिर के बताए स्थान चांदपुर जलीलपुर रोड पर गांव सैंदवार में एक कन्या इंटर कॉलेज के सामने खाली पड़े खंडहर पहुंची। वहां छुपे दो व्यक्तियों ने पुलिस को देख जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए दबिश देकर दोनों को घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम विनोद निवासी बाकरपुर गढ़ी थाना कोतवाली शहर बिजनौर, दूसरे ने हेमंत निवासी गांव रवाना थाना चांदपुर बताया। पुलिस ने मौके से चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं। तलाशी में विनोद के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया। हेमंत के पास से एक चाकू बरामद किया। कोतवाली निरीक्षक सतेंद्र कुमार के मुताबिक पकड़े गए व्यक्तियों ने बताया कि ये बाइक उन्होंने अलग -अलग स्थानों से चोरी की हैं। इनको किसी वाहन में भरकर कटवाने के लिए मेरठ ले जा रहे थे। पुलिस टीम में एसआई सुनीराम रंगा, सतीश कुमार, सुपिन तोमर, जीतेश कुमार, मनोज अत्री, जुनैद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed