{"_id":"5b9ab4de867a557ffd368b36","slug":"151536865502-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद बता धमकाने वाले पर पुलिस में रिपोर्ट कायम, कार्रवाई शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांसद बता धमकाने वाले पर पुलिस में रिपोर्ट कायम, कार्रवाई शुरू
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़। सांसद बताकर एक व्यक्ति को धमकाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि युवक ने सांसद बताकर एक व्यक्ति को डराया और धमकाया। पुलिस में गिरफ्तार कराने की धमकी दी। कोतवाली पहुंचे युवक ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव गोवर्धनपुर निवासी कमल कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात उसके भाई के मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने फोन पर खुद को मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र का सांसद बताया। इसके बाद वह भाई विनोद कुमार, उसकी सहलज अनीता देवी के बीच हुए विवाद का हवाला देकर जेल भेजने की धमकी देने लगा। उसे धमकाया कि तुझे अभी पुलिस से गिरफ्तार करता हूं। इस पर युवक सहम गया। उसने आपबीती परिजनों को बताई। रात में ही पूरा परिवार कोतवाली पर पहुंच गया। युवक ने पुलिस को घटना के संबंध में बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल राजेश सिंह सोलंकी का कहना है कि जांच कार्रवाई होगी।