{"_id":"5b956d08867a557fe732afd8","slug":"151536519432-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बाइक व महिला से नगदी व कुंडल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने बाइक व महिला से नगदी व कुंडल लूटे
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक से बाइक और महिला से कुंडल लूटे
बिजनौर। बदमाशों ने दो वारदातों में एक युवक से बाइक जबकि कोतवाली देहात में एक महिला से नगदी व सोने के कुंडल लूट लिए। चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव जलीलपुर निवासी अब्दुल्ला अपनी भाभी फराइन के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़कला में अपनी रिश्तेदारी में आया था। शाम चार बजे दोनों लौट रहे थे। बिजनौर में ईदगाह से आगे जंगल में पैदल जा रहे दो बदमाशों ने उसकी बाइक लूट ली और फरार हो गए। अब्दुल्ला ने पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने बदमाशों की तलाश की पर कोई नहीं मिला। उधर, कोतवाली देहात के गांव गारवपुर निवासी राजपाल सिंह की पत्नी तारा देवी अपने पुत्र केहर सिंह के साथ साप्ताहिक बाजार से सामान खरीदने आए थे। इस दौरान केहर सिंह एक दुकान से सामान लेन के लिए रुका जबकि तारा देवी आगे चली गई। नहटौर तिराहे पर दो बदमाशों ने तारा देवी की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और कानों के कुंडल व तीन हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।