फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शराब का जखीरा पकड़ा

शराब का जखीरा पकड़ा

Sat, 14 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
शराब का जखीरा पकड़ा
बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गैर राज्य की 325 पेटी शराब पकड़ी। शराब का मूल्य नौ लाख रुपये की कीमत की बताई जा रही है। शराब कैंटर में छिपा कर लाई जा रही थी। मुठभेड़ के दौरान चार तस्कर पुलिस पर गोली चलाकर फरार हो गए। पुलिस की टीम शराब तस्करों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक बृहस्पतिवार रात पुलिस ने नूरपुर मार्ग पर नवादा चौराहे पर गैर राज्य से लाई गई अवैध शराब को कैंटर से खेतों में उतार रहे थे। तस्कर कैंटर के अलावा दो अन्य कार में सवार थे। पुलिस ने कैंटर की घेराबंदी की तो तस्करों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई। तस्कर पुलिस पर गोली चलाते हुए एक कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक कार व शराब से लदा कैंटर बरामद किया है। कैंटर से 325 पेटी गैैर राज्य की शराब बरामद हुई है। पकड़ी गई शराब की कीमत नौ लाख रुपये है। पुलिस की ओर से इस मामले में फरार तस्कर हल्दौर थाने के कस्बा झालू निवासी रवि कुमार गांव रसूलपुर निवासी परवेंद्र व उनके दो अन्य साथियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर कोतवाल ने बताया कि कैंटर की तलाशी के दौरान पांच नंबर प्लेट व कुछ कागज मिले हैं। कागजों पर चेसिस व इंजन नंबर अलग हैं। इससे साफ है कि तस्कर नंबर प्लेट के साथ चेसिस व इंजन के गलत कागजों के सहारे शराब की तस्करी करने में लगे थे। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

खेतों में छिपाते है शराब
शहर कोतवाल के मुताबिक तस्कर रात में शराब को खेतों में छिपा रहे थे। इसके बाद शराब सप्लाई की जाती । तस्करों ने शराब को छिपाने के जंगल में अलग-अलग ठिकाने बना रखे हैं। ठिकानों पर ही ये शराब छिपाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed