फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ग्रामीण ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए शपथ पत्र सौंपा

ग्रामीण ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए शपथ पत्र सौंपा

Wed, 28 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए शपथ पत्र सौंपा
नजीबाबाद । सरकार की प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में मकान बनवाकर देने के नाम पर ग्राम प्रधान पर 20 हजार रुपये सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

ग्राम जगदीशपुर उर्फ बाजोपुर निवासी बंटी पुत्र विजय सिंह ने खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी को शपथ पत्र सौंपा। बंटी ने शपथ पत्र में कहा कि वह गरीब, मजदूरपेशा व्यक्ति है। मकान बनाने में सक्षम नही है। सरकार की योजना के अंतर्गत आवास बनवाने के लिए उसने आवेदन किया था। बंटी का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने आवास बनवाकर देने का आश्वासन देकर उससे 20 हजार रुपये सुविधा शुल्क वसूल कर लिए। बंटी ने ग्राम प्रधान पर तीन हजार रुपये और सुविधा शुल्क की मांग करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। उधर, बीडीओ अनवर शेख ने बताया कि उनसे ग्राम प्रधान की शिकायत की गई है। उधर, एडीओ विक्रम सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव जाकर मामले की प्राथमिक जांच की। जिसमें बंटी द्वारा ग्राम प्रधान पर 20 हजार रुपये सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप लगाया जा रहा है। एडीओ ने बताया कि मामला गबन और धोखाधड़ी का है, इसलिए उन्होंने जांच वापस लौटाते हुए अधिकारियों को अवगत करा दिया है। जिलास्तर से टीम गठित होने के बाद मामले की जांच शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed