फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   फरार

फरार

Sat, 13 Jan 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
फरार
बदमाश चोरी का माल छोड़ भागे
विज्ञापन

नगीना। रेडिमेड कपड़े की दुकान से कपड़ा चुरा कर बाइक से भाग रहे युवक व महिला को दुकान स्वामी ने पकड़ने की कोशिश की, तो कपड़ों से भरा बैग व बाइक छोड़ कर फरार हो गए।

बृहस्पतिवार की शाम मेहल्ला विश्नोई सराय स्थित बंटी गारमेंट की दुकान पर महिला व पुरुष पहुंचे। इन लोगों ने कई गर्म कपड़े देखे और बाद में उनको लेने से मना कर दिया। इसी बीच दुकानदार दूसरे ग्राहकों को कपड़े दिखाने लगा। आरोप है कि महिला व युवक ने पलक झपकते ही दो गर्म कोट अपने बैग में रख लिए और बाइक पर बैठक कर जाने लगे। दुकानदार को दो कोट गायब होने का अहसास होते ही दुकान से उतर कर बाइक से भाग रहे महिला व युवक को पकड़ने की कोशिश की, तो दोनों बाइक व कपड़े से भरा बैग छोड़ कर फरार हो गए। दुकान स्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। एसएसआई सीबी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed