फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दवा व्यापारी से बाइक, मोबाइल व 60 हजार की नकदी लूटी

दवा व्यापारी से बाइक, मोबाइल व 60 हजार की नकदी लूटी

Tue, 07 Nov 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
दवा व्यापारी से बाइक, मोबाइल व 60 हजार की नकदी लूटी
दवा व्यापारी से बाइक और 60 हजार लूटे
विज्ञापन

हल्दौर(बिजनौर)। दवाइयों के थोक व्यापारी से तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर बाइक, मोबाइल और 60 हजार रुपये की नकदी लूट ली। व्यापारी ने अपने रिश्तेदारी में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी।

नगीना के गांव धर्मशा नंगली निवासी अंकित बिजनौर में मेडिकल स्टोर चलाता है और साथ में थोक का काम भी करता है। अंकित मंगलवार की शाम को हल्दौर में दवाइयों के 60 हजार रुपये उगाही करके बाइक से अकेले थाना हीमपुर दीपा के गांव मुकरपुर गदई में रिश्तेदारी में जा रहा था। हल्दौर में मुकरपुर गदई की नहर के निकट तीन हथियारबंद बदमाशों ने उसको रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर में तमंचे की वट मारकर घायल कर दिया। बदमाश उससे बाइक, मोबाइल, 60 हजार रुपये की नकदी लेकर जंगलों में फरार हो गए। अंकित जैसे तैसे अपने रिश्तेदार के यहां मुकरपुर गदई पहुंचा और फोन से उसने हल्दौर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed