{"_id":"59ff56a34f1c1bf3538bb599","slug":"151509906083-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजन गुपचुप तरीके से खतीजा के शव को दफनाने की कर रहे थे तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजन गुपचुप तरीके से खतीजा के शव को दफनाने की कर रहे थे तैयारी
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। गांव सदुपुरा में सारिफ व खतीजा की प्रेम कहानी के बारे में हर किसी को मालूम था, पर किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि घरवाले खतीजा को मार डालेंगे। घरवाले गुपचुप तरीके से खतीजा के शव को दफनाने की कोशिश कर रहे थे, तभी किसी ने एसपी को सूचना दे दी। पुलिस ने हरकत में आकर शव को कब्जे में ले लिया।
गांव सदुपुरा निवासी खतीजा व सारिफ की प्रेम कहानी दो साल पहले शुरू हुई थी। दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम खा रखी थी। गांव में हर कोई दोनों की प्रेम कहानी के बारे में जानता था, पर किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि परिजन ही एक दिन खतीजा का खात्मा कर देंगे। परिजनों ने शनिवार की रात खतीजा की गला दबाकर हत्या कर दी और सुबह के समय गुपचुप तरीके से शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे। किसी ने यह बात एसपी प्रभाकर चौधरी को बता दी। एसपी ने पुलिस को भेजकर खतीजा के शव को कब्जे में ले लिया। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने ड्रामा शुरू कर दिया कि खतीजा ने जहर खाया था। वह उसे मेरठ ले गए थे। पुलिस खतीजा के शव का पोस्टमार्टम होने के इंतजार में थी। एसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक पुलिस की ओर से इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।