{"_id":"596524644f1c1b00278b464b","slug":"151499800676-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शराब तस्कर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शराब तस्कर दबोचा
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शराब तस्कर दबोचा, चार फरार
मंडावर (बिजनौर)।
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शराब तस्कर को दस पेटी शराब के साथ दबोचने का दावा किया है। चार तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम इनामपुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस को दो कारें आती दिखीं। रोकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद तस्कर भाग निकले। पुलिस ने मंडावर बिजनौर मार्ग पर कार में सवार तस्करो की घेराबंदी की। चार तस्कर पुलिस पर गोली चलाकर भाग गए, लेकिन हीमपुर थाने के गांव चौकपुरी निवासी तेजपाल को तमंचे के साथ दबोच लिया। उसने फरार तस्करों की पहचान अपने पुत्र शुभम व दीपू, गांव बिलासपुर निवासी भारत व आगरा निवासी नर सिंह के रूप में बताई है। उसके पास से गैर राज्य की दस पेटी शराब बरामद हुई है। भारत को दरोगा सहजोर हत्याकांड में पूछताछ के लिए पुलिस के हिरासत में लेने की बात कही जा रही थी। भारत के परिजनों ने भी यह बात बताई थी। अब पुलिस ने भारत को फरार बताया है।