{"_id":"59554ac54f1c1b0d318b46f4","slug":"151498761925-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर तमंचा तानकर गोली चलाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनपटी पर तमंचा तानकर गोली चलाई
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोली मिस होने से बच गई जान
नहटौर (बिजनौर)। मोहल्ला महकमा निवासी अजीमुरहमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला गुली तालाब निवासी एक युवक अपने साथी के साथ क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। मोहल्ले के युवकों ने बीच बचाव कर मामले को निपटा दिया। आरोपी युवक कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस गया और जमकर पिटाई की। बीच बचाव करने आए जुबैर अहमद की कनपटी पर तमंचा लगा गोली चलाने की कोशिश की। फायर मिस होने पर जुबैर के सिर में बट मारकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। मामले को लेकर कई लोग थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया हैं। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना हैं कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही हैं।