फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दानिशमंदान वाल्मीकि बस्ती मामले में 9 के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज

दानिशमंदान वाल्मीकि बस्ती मामले में 9 के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज

Sat, 17 Jun 2017 01:52 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
दानिशमंदान वाल्मीकि बस्ती मामले में 9 के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज
दानिश मंदान के बवाल में नौ नामजद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन


मुख्य आरोपी नासिर चाय वाला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चाय का बर्तन छूने पर हुआ था बवाल

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दानिश मंदान वाल्मीकि बस्ती में बीती रात चाय के भगौने को छू लेने के बाद दो समुदायों के बीच हुए टकराव और पथराव में एक पक्ष के नौ लोगों को नामजद करते हुए कई अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने एससी, एसटी एक्ट, बलवा और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकियों की तलाश जारी है। शुक्रवार को प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने मौका-ए-वारदात का जायजा लिया। मोहल्ला पुलिस की निगरानी में है।
बृहस्पतिवार की रात वाल्मीकि बस्ती दानिशमंदान मोहल्ला निवासी जगदीश का बेटा रोबिन मोहल्ले में नासिर की चाय की दुकान पर दूध लेने गया था। आरोप है कि रोबिन ने चाय के भगौने को छू लिया था। जिस पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। जिसको लेकर मोहल्ले का माहौल बिगड़ गया था। देखते ही देखते दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए थे। मोहल्ले में जमकर पथराव हुआ था। पथराव में कई लोग चोटिल हुए थे। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने कई थानों की फोर्स संग मौके पर पहुंच कर हालात संभाले थे। रोबिन की तहरीर पर पुलिस ने नासिर चाय वाले समेत 9 नामजद और तमाम अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुख्य आरोपी नासिर चाय वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर नासिर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इन पर बलवा एवं एससीएसटी की रिपोर्ट
दानिशमंदान वाल्मीकि बस्ती बृहस्पतिवार की रात शहर की फ़िजा बिगड़ते बिगड़ते बची। पथराव में कई चोटिल हुए थे। कोतवाली पुलिस ने नासिर चाय वाले, डा. शकील, गामा, मुजाहिद, अमजद, नायाब, गुड्डू मास्टर, शारिक, हसीन के अलावा तमाम अज्ञात लोगों के एससीएसटी एक्ट, बलवा, जान से मारने की धमकी देना, गाली गलौच करना आदि आईपीसी की धाराओं में खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन भी छाबनी बना रहा दानिश मंदान
अमरोहा। मोहल्ला दानिश मंदान वाल्मीकि बस्ती में दो समुदाय के लोगों के बीच हुए टकराव के बाद प्रशासन व पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस डेरा डाले रही। अपर पुलिस अधीक्षक बृजेेश सिंह, एसडीएम हर्ष वर्धन श्रीवास्तव ने भी सुबह के समय मौके पर पहुंच कर हालातों का जायजा लिया।

हड़ताल की आशंका में बुलाए ईओ
अमरोहा। मोहल्ला दानिश मंदान में वाल्मीकि और मुसलिम समाज के बीच हुए टकराव के बाद कहीं मामला तूल न पकड़ ले। टकराव के दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मी काम पर नहीं निकले। सफाई कर्मी कहीं हड़ताल न कर दें। इसके लिए शुक्रवार की सुबह एसडीएम हर्ष वर्धन की मौजूदगी में अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी मोहल्ला दानिश मंदान पहुंचे। सफाई कर्मियों को समझा बुझाकर ड्यूटी पर भेजा।
पुरुष घर छोड़कर भागे, महिलाएं और बच्चे सहमे
अमरोहा। दो समुदाय के बीच टकराव के बाद मुसलिम परिवारों में अधिकतर घरों में पुरुष भाग गए हैं। महिलाएं और बच्चे सहमे हुए हैं। शुक्रवार को दिन भर मोहल्ले में जगह-जगह पंचायतें होती दिखीं। हालांकि तैनात पुलिस फोर्स निगरानी बनाए रही।

पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने की शांति बनाए रखने की अपील
अमरोहा। पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने मोहल्ला दानिश मंदान में बृहस्पतिवार की रात दो समुदाय के बीच विवाद को लेकर चिंता जाहिर की है। आपसी मनमुटाव को बातचीत के माध्यम से निपटाने एवं नगर की सुख शांति बनाने में सहयोग रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जैसा पहले से अमरोहा के लोग आपसी सौहार्द से रहते आये हैं। शहर की फ़िजा बिगड़ने न दें।


बयान:
दानिशमंदान नई बस्ती मोहल्ले में बृहस्पतिवार की रात हुए पथराव के बाद बलवा करने और अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ जाति सूूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली गलौच करने एवं धमकी देने तथा नुकसान पहुंचाने के आरोप में 9 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- संतोष कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed