{"_id":"5936940a4f1c1bc0488b4579","slug":"1496749081316-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 दुकानों को अवैध बताते हुए नोटिस जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
16 दुकानों को अवैध बताते हुए नोटिस जारी
Updated Tue, 06 Jun 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरूकी। मुख्य बाजार में स्थित 16 दुकानों को अवैध निर्माण बताते हुए प्रशासन ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस जारी किए जाने के बाद से दुकान मालिकों में खलबली मच गई है।
बरूकी में मेन मार्केट में सड़क के किनारे दर्जनों दुकान अवैध तरीके से बनाई गई हैं। ये दुकानें सरकारी भूमि पर बना दी गईं हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब एक ग्रामीण ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी के यहां की। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। दो माह पूर्व तहसीलदार के नेतृत्व में जब जमीन की पैमाइश कराई गई तो कई भूखंड सरकारी भूमि में निकले। प्रशासन द्वारा तभी इन लोगों को मौखिक रूप से भूमि कब्जामुक्त करने को कह दिया गया था। प्रशासन के कर्मचारी जब बरूकी में नोटिस देने पहुंचे तो किसी भी दुकानदार ने नोटिस रिसीव नहीं किया। इस पर ग्राम प्रधान ब्रह्मपाल सिंह को सूचना देकर नोटिस रिसीव कराए गए।
गांव वालों के अनुसार ये दुकानें लगभग चालीस वर्ष पूर्व तत्कालीन ग्राम प्रधान द्वारा अलाट की गई थीं । गांव के लेखपाल गौरव कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा दुकानदारों को अवैध कब्जा हटाने तथा अर्थदंड जमा करने को कहा गया है, यदि ऐसा नहीं किया गया तो प्रशासन से जो आदेश प्राप्त होगा उसका पालन किया जाएगा। ग्राम प्रधान ब्रह्मपाल सिंह ने नोटिस प्राप्त होने की पुष्टि की है।