फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   खो नदी में मिला लापता का युवक शव मिला

खो नदी में मिला लापता का युवक शव मिला

Thu, 16 May 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
खो नदी में मिला लापता का युवक शव मिला
नगीना। गांव चमरावाला से दो दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव बुधवार को खो नदी में पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर चिकित्सालय भेज दिया। मृतक युवक के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके पुत्र की हत्या कर शव नदी के पानी में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम चमरावाला निवासी कलवा सिंह का इकलौता पुत्र रविंद्र उर्फ रिक्की (26) दिल्ली में रहकर होटल में कार्य करता था। 13 मई की सुबह वह पिता के बुलावे पर घर आया था। शाम चार बजे वह अपनी प्लेज की खेती देखने के लिए चला गया। रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। उन्होंने ग्रामीणों के साथ सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लग सका। चाचा जितेंद्र ने 14 मई को नगीना थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को चकबंदी विभाग के कुछ कर्मचारी खो नदी के जंगल में जमीन की पैमाइश कर रहे थे। उन्हें खो नदी के पानी में एक शव बहता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खो नदी से बाहर निकाला तो शव की पहचान लापता रविंद्र के रूप में हुईं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। मौके पर पहुंचे सीओ प्रवीन कुमार ने घटनास्थल का दौरा कर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मृतक रविंद्र के पिता कलवा सिंह का आरोप है कि उसके पुत्र की गांव के ही एक व्यक्ति ने हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है। उधर, इस संबंध में सीओ प्रवीण कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तथा परिजनों की तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
नगीना। रविंद्र मां बाप का अकेला बेटा था। उसकी चार बहने है। तीन बहनों की शादी हो चुकी है और एक बहन अविवाहित है। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता का कहना था कि वह अपने बेटे की शादी करना चाहता था। उसे देखने के लिए कुछ लोग आने वाले थे। इस लिए उसने अपने बेटे को दिल्ली से फोन करके बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed