{"_id":"5cb772d3bdec2214666d962f","slug":"141555526355-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक चालक से मारपीट करने वाले चार युवकों को पुलिस पकड़ा, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैजिक चालक से मारपीट करने वाले चार युवकों को पुलिस पकड़ा, दो फरार
नांगलसोती। दो बाइक पर सवार छह युवकों ने मैजिक चालक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया। जबकि दो युवक फरार हो गए। सैदपुरी निवासी फरमान मंडावली से मैजिक से घर लौट रहा था। सैदपुरी के पास एक रिश्ते से लौट रहे युवकों ने मैजिक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर युवकों ने मैजिक चालक फरमान को मारपीट कर घायल कर दिया। फरमान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों को पकड़ लिया। जबकि दो युवक फरार हो गए। फरमान ने युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मौअज्मपुर निवासी अजय व नीटू रगड़पुरा निवासी रिंकू और मंडावर निवासी अमन बताया है। उधर, घायल मैजिक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी युवकों ने खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।