खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने हथियार बनाते शस्त्र पकड़ा
विज्ञापन
हल्दौर। पुलिस ने कस्बा झालू के जंगल में स्थित एक खंडहर में छापेमारी कर एक बदमाश को दबोच लिया। उसके पास से शस्त्र बनाने के उपकरण समेत कई अधबने तमंचे बरामद किए। एसआई महेश कुमार मलिक ने पुलिस बल के साथ सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे बिजनौर रोड पर स्थित झालू के जंगल में एक खंडहर में छापा मारा। पुलिस के अनुसार खंडहर से उन्होंने अवैध रूप से शस्त्रों का निर्माण करने वाले अफजाल उर्फ अकमल पुत्र मुश्ताक निवासी गांव मसीत थाना हीमपुर दीपा को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से शस्त्र बनाने के उपकरण, कई अधबने तमंचे, एक चालू तमंचा समेत अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस को उसने 19 अगस्त को कूकड़ा की नहर के पास एक महिला के साथ हुई लूटपाट में अपने दो फरार साथियों के साथ शामिल होना भी बताया है। पुलिस ने आरोपी से बरामद सामग्री को सील कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।