{"_id":"5b33d1694f1c1b64068b881d","slug":"141530122601-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप, गलत सूचना देने पर पुलिस ने कई युवकों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण की सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप, गलत सूचना देने पर पुलिस ने कई युवकों को पकड़ा
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अपहरण की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
धामपुर। उधार के पैसे मांगने पर एक युवक के परिजनों ने पुत्र का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने जांच की तो मामला झूठा पाया गया। रानीबाग कॉलोनी निवासी रेशु चौहान ने बताया कि वह स्योहारा थाने के गांव टांडा की निवासी है। रानीबाग कॉलोनी में उसका मायका है। पांच महीने पहले उसके पति राहुल के मित्र ने उनसे सवा लाख रुपये उधार लिए थे। जब रुपये वापस मांगे तो उसने रकम देने में आनाकानी कर दी। इसी दौरान आरोपी युवक के परिजनों ने उसके अपहरण होने का नाटक रच दिया। अपहरण होने की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हरिद्वार से बरामद कर लिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को पुलिस कोतवाली में तलब किया। आरोपी को पुलिस ने जमकर फटकार लगाई। बाद में आरोपी ने पीड़ित पक्ष से ली उधारी को जल्द ही वापस करने का लिखित समझौता कर पीछा छुड़ाया।