{"_id":"5a5500294f1c1b4e198b5c62","slug":"141515520041-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटतौली
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात। धामपुर शुगर मिल द्वारा संचालित गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने घटतौली में 80 किलो का अंतर पाया। जिसके बाद एसडीएम ने नायब तहसीलदार नगीना और वाट माप निरीक्षक नगीना को क्रय केंद्र की जांच सौंपकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
गन्ना क्रय केंद्र महेश्वरी जट वी के किसान चौधर सतपाल सिंह, राजीव कुमार, इकबाल अहमद, सुभाष, अजीत कुमार, अरविंद कुमार, नीटू सिंह, प्रमोद कुमार, असगर, जाकिर, सूरज सिंह, जितेंद्र कुमार आदि ने गन्ना सेंटर पर घटतौली पकड़ने जाने पर हंगामा कर दिया। इसकी सूचना एसडीएम नगीना डॉ इंद्रजीत सिंह को दी। सूचना पर एसडीएम नायब तहसीलदार नगीना राजीव यादव को साथ लेकर गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे। एसडीएम ने कांटे पर बाट डाल कर देखे तो 80 किलो का अंतर पाया। डिजीटल कांटा दो वर्ष पुराना था तथा काटें पर बाट माप निरीक्षक नगीना की मोहर 18 अक्तूबर 2017 की लगी हुई थी। एसडीएम ने बाट माप निरीक्षक नगीना जितेंद्र कुमार पांडे व धामपुर मिल कर्मचारी को मौके पर बुलाया। मिल प्रशासन को कांटे का फाउंडेशन सीमेटेंड बनवाने के निर्देश दिए। वहीं बाट माप निरीक्षक नगीना जितेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि घटतौली की जांच की जा रही है जांच के बाद तौल लिपिक चमन सिंह के विरुद्ध घटतौली पाए जाने पर कार्रवाई कराई जाएगी।