फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बीईओ- शिक्षक मारपीट में बीईओ कार्यालय से संबद्ध

बीईओ- शिक्षक मारपीट में बीईओ कार्यालय से संबद्ध

Tue, 09 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
बीईओ- शिक्षक मारपीट में बीईओ कार्यालय से संबद्ध
बीईओ- शिक्षक मारपीट में बीईओ कार्यालय से संबद्ध
विज्ञापन

बिजनौर।
ब्लॉक अल्हैपुर में खंड शिक्षा अधिकारी व शिक्षकों में हुई मारपीट प्रकरण में बीईओ विश्वजीत राठी को बीएसए कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। बीईओ के खिलाफ कार्रवाई से शिक्षकों ने राहत ली है। इस मामले में आठ शिक्षकों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज है।

ब्लॉक अल्हैपुर में करीब चार माह पहले 14 सितंबर को बीआरसी अल्हैपुर में ब्लॉक के शिक्षकों व खंड शिक्षा अधिकारी के बीच मारपीट हो गई थी, जिसमें बीईओ व एक शिक्षक घायल हुए थे। इस मामले में दोनों ओर से एफआईआर दर्ज की गई थी। उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीआरसी पर एक सप्ताह तक धरना भी दिया था। अब पिछले कई दिनों से शिक्षकों ने फिर से बीईओ को ब्लॉक से तत्काल हटा कर जिले से बाहर तबादले की मांग डीएम से की थी। सोमवार को जिलाध्यक्ष सुधीर यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नागेश कुमार, वरिष्ठ शिक्षक नेता भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिक्षक डीएम से मिले थे तथा कार्रवाई की मांग की थी। शिक्षकों ने निलंबित किए गए शिक्षकों को बहाल करने की मांग भी की है। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि मंगलवार को डीएम के निर्देश पर बीईओ विश्वजीत राठी को बीएसए कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। सोमवार को शिक्षकों व बीईओ के बीच मारपीट प्रकरण में समझौता कराने के विभागीय प्रयास भी किए गए थे। बीईओ के कार्यालय से संबद्ध किए जाने से शिक्षकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed