{"_id":"59a5bb584f1c1b1c278b4631","slug":"141504033624-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन चालक ने शव पड़े होने की दी सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन चालक ने शव पड़े होने की दी सूचना
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद (बिजनौर)। कोटद्वार ब्रांच लाइन पर एक अधेड़ उम्र व्यक्ति का शव मिला। लाइन के बीच मिले मृतक के माथे और सिर पर चोट के गहरे निशान थे। सीमा को लेकर सिविल और जीआरपी पुलिस में काफी समय विवाद रहा।
कोटद्वार ब्रांच लाइन पर डबल फाटक क्षेत्र में लाइन के बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा था। नजीबाबाद से कोटद्वार जा रही पैसेंजर ट्रेन के चालक ने रेल ट्रैक के बीच शव देखकर ट्रेन रोक दी। चालक की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने रेल लाइन से शव हटाया। सूचना मिलने पर पहुंची सिविल पुलिस ने शव को सीलकर घटना स्थल जीआरपी का होने का तर्क देते हुए शव जीआरपी पहुंचा दिया। जीआरपी ने घटना स्थल से शव हटाकर स्टेशन पहुंचाने पर आपत्ति व्यक्त की। घटना की सूचना मिलने पर स्टेशन पहुंचे मुनीरगंज पालोमल कॉलोनी के लोगों ने मृतक की शिनाख्त पालोमल कॉलोनी में किराए पर रह रहे 45 वर्षीय मो. आसिफ के रूप में की। मृतक पुत्र शादाब ने बताया की उसके पिता आसिफ टायर पंचर का काम करते थे। सोमवार दोपहर से वह गायब थे। परिजनों ने मृतक का शव बिना कानूनी कार्रवाई के उन्हें सौंपने की सिविल पुलिस से मांग की। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के सिर और माथे पर गंभीर चोटें होने और रेल लाइन पर अधिक खून बिखरा नहीं होने से प्रत्यक्षदर्शियों को सिर पर किसी धारदार हथियार से वार कर हत्या की जाने का अनुमान था। जिस स्थान पर शव पड़ा था वहां से रविवार की देर शाम साढ़े सात बजे के बाद से कोई ट्रेन भी नहीं गुजरी थी ।