फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जंगल में अधेड़ का शव मिला

जंगल में अधेड़ का शव मिला

Tue, 22 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
जंगल में अधेड़ का शव मिला
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव रामनगर के जंगल में अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार की तड़के शेरगढ़ व रामनगर के रास्ते पर एक व्यक्ति की लाश मिली। ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त विजयपाल (40) वर्ष पुत्र खेम सिंह निवासी रामनगर के रूप में की। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद लाश को पंचनामा भरकर पोेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के तीन बच्चे हैं। अभी तक मृत्यु के कारणों का पता नहीं लग पाया। युवक की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि वह रविवार को गांव के ही इसरार व स्योहारा निवासी देवेंद्र के साथ काम के लिए देहरादून कहकर गए थे। शाम पांच बजे के करीब उसकी पति से मोबाइल पर बात भी हुई थी। तड़के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उसके पति का शव गांव के बाहर पीपल के पेड़ के पास पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार युवक लकड़ी ठेकेदारों के साथ में मजदूरी का काम करता था। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी सुनीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर मौत के कारणों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि युवक की नाक से खून निकला हुआ था। शरीर पर अन्य कोई चोट के निशान नहीं पाए गए। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed