{"_id":"5973a3db4f1c1b213c8b4600","slug":"141500750811-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से लाखों की ठगी
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। कबूतरबाजों ने दो युवकों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि एजेंट रकम वापस मांगने पर पूरे परिवार को भुगतने की धमकी दे रहे हैं।
मुहल्ला मुमताज हुसैन के वकील अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गांव फतेहपुर जमाल मनोहरवाली निवासी एक एजेंट ने उसे विदेश भेजने के नाम पर दो लाख रुपये लिए थे। छह माह बीतने के बाद भी उसे विदेश नहीं भेजा, ना ही रकम लौटाई। बार-बार मांगने पर उसने 20 हजार रुपये ही वापस किए हैं। वह उसके घर बाकी रकम मांगने जाता है तो उसके परिजन गाली-गलौज पर उतारु हो जाते हैं। आरोपी अब रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
वहीं मुहल्ले के मो. असलम ने पुलिस को तहरीर देकर मुहल्ला नायकसराय निवासी एक एजेंट पर उसके पुत्र फरमान को आठ माह पहले मलेशिया भेजने के नाम पर एक लाख 32 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। वहां उसके पुत्र से छह माह तक काम कराकर पैसा भी नहीं दिया गया और मारपीट कर यातनाएं दी गईं। जैसे-तैसे उसने अपने पुत्र को घर वापस बुलाया। तब मालूम पड़ा कि उसके पुत्र को एजेंटों ने धोखाधड़ी कर यात्री वीजा पर मलेशिया भेजा दिया था। जब उसने इन लोगों से रकम वापस मांगी तो आरोपी झगड़े पर उतारु हो गए। कोतवाल फतेह सिंह ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।