फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दो बहनों का सुराग नही

दो बहनों का सुराग नही

Sat, 10 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
दो बहनों का सुराग नही
नहीं लगा बहनों का सुराग
विज्ञापन

किरतपुर (बिजनौर) (ब्यूरो)। सात दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव से गई दो सगी बहनों का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि इस मामले में दो सगे भाइयों को थाने में बैठा रखा है। गायब बहनों में बड़ी दो बच्चों की मां है। छोटी नाबालिग है। बड़ी बहन का निकाह थाना नजीबाबाद के एक गांव में हुआ था। उसका पति देहरादून में काम करता है। फिलहाल वह मायके रह रही थी। 2/3 जून की रात में वह छोटी बहन के साथ लापता हो गई। परिजनों ने तहरीर में ससुराल के गांव के एक व्यक्ति तथा थाना मंडावली के एक गांव निवासी युवक को नामजद किया है।


मेले का ठेका देने की मांग
बिजनौर (ब्यूरो)। सिकंदरपुर लालमन माता मंदिर समिति ने एसडीएम को ज्ञापन देकर 11 जून से सोमवार को लगने वाले मेले के ठेके की अनुमति सिकंदरपुर लालमन को दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि प्राचीन काल से ही सिकंदरपुर लालमन में प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह में सोमवार को मेला लगता है। ठेका व पुलिस सुरक्षा भी सिकंदरपुर लालमन के नाम से होती है। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, सुरेश कुमार, अमर सिंह, कपिल कुमार, चेतनस्वरूप व राजपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed