फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कम भात लाने पर भातियों को पीटा, पथराव

कम भात लाने पर भातियों को पीटा, पथराव

Fri, 22 Feb 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
कम भात लाने पर भातियों को पीटा, पथराव
कम भात लाने पर भातियों को पीटा, पथराव
विज्ञापन

स्योहारा। गांव हसनपुर पालकी में कम भात देने पर भाती और घरातियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान भातियों पर लाठी डंडों से हमला करने के बाद पथराव किया गया। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। एक बालक और तीन महिलाएं इस विवाद में घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बुधवार रात थानाक्षेत्र के गांव हसनपुर पालकी में गुड्डू वाल्मीकि की लड़की की शादी है। शादी में भात देने के लिए बुधवार की शाम बिजनौर से लड़की का मामा चंद्रपाल सिंह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बस से हसनपुर पालकी पहुुंचा। परिजनों ने भातियों को नाश्ता करा उनका स्वागत किया। रात में खाना खाने से पहले गुड्डू ने भात के बारे में मालूम किया। इस दौरान कम भात लाने को लेकर भातियों और घरातियों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। लड़की वालों ने लाठी डंडों से भातियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले से बचने के लिए भाती भाग कर बस में घुस गए। इस दौरान उन पर पथराव किया गया, जिसमें बस क्षतिग्रस्त हो गई। इस बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस बस को थाने ले आई। इस विवाद में देहरादून निवासी पिंकी, उसका दो माह का पुत्र विवांश, बिजनौर निवासी विकास की पत्नी ममतेश और लवली घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां से पिंकी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया की घटना की तहरीर चंद्रपाल सिंह की ओर से दी गई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed