{"_id":"5bb7a45f867a553548726e17","slug":"131538761823-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के मुंशी पर भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के मुंशी पर भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंशी पर भाजपाई को पीटने का आरोप
स्योहारा। भाजपा के बूथ कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने वाले मुंशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपाई एसओ से मिले। इस बीच आरोपी मुंशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई।
पुलिस मोहल्ला हिंदू चौधरियान निवासी जयचंद सैनी को बृहस्पतिवार रात करीब ग्यारह बजे पकड़कर थाने में ले गई। भाजपा नगर अध्यक्ष शशांक विश्नोई, महामंत्री अमित शर्मा को बूथ कार्यकर्ता आशु प्रजापति थाने पहुंचे और जयचंद को छोड़ने के लिए एसओ से बात की। अमित शर्मा का कहना था कि एसओ ने उसे छोड़ने का आश्वासन दिया। रात करीब एक बजे तक जयचंद को नहीं छोड़ा गया। आशु इस संबंध में दोबारा थाने में गया। इस बीच वहां मौजूद मुंशी सुनील कुमार से एसओ से हुई बातचीत के बारे में बताया। आशु का आरोप है कि इस बात पर मुंशी सुनील भड़क गया। और उसे छोड़ने के लिए दो हजार की मांग की गई। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है मुंशी ने आशु के साथ मारपीट कर दी। भाजपाइयों ने एसओ से मिलकर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, आशु को मेडिकल भी कराया गया। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसओ से मिलने वालों में मुकेश रस्तौगी, शशांक विश्नोई, डॉ. विनीत देवरा, अमित शर्मा, नीटू जोशी, मनोज भटनागर, हरिओम भटनागर आदि भाजपाई मौजूद रहे।