फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत

डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत

Fri, 01 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत
हल्दौर। डिलीवरी के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। उसके परिजनों ने स्थानीय सीएचसी की स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामले को तूल पकड़ता देख स्टाफ नर्स मौके से खिसक ली। महिला के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी नर्स के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव पिलाना निवासी राजीव कुमार की पत्नी नेहा शर्मा को प्रसव पीड़ा के बाद पांच दिन पूर्व स्थानीय स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया था। स्टाफ नर्स सुमन देवी की देखरेख में डिलीवरी की जा रही थी। आरोप है कि पूनम की हालत बिगड़ने पर सीएचसी से बिजनौर रेफर कर दिया गया। बिजनौर के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इससे उसके परिजन आक्रोशित हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे परिजन हल्दौर सीएचसी पहुंचे और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामले को तूल पकड़ता देख नर्स मौके से निकल गई। बाद में महिला के परिजन थाने पहुंचे और उसके पति ने आरोपी नर्स के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed