फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   साहनपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

साहनपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Sat, 12 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
साहनपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
फोटो - 11एनजेडबी07आर
विज्ञापन

नजीबाबाद। साहनपुर में मार्गों पर किया गया स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया। अधिशासी अधिकारी ने दोबारा अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटने की चेतावनी दी।

नगर पंचायत साहनपुर में अधिशासी अधिकारी सीमा वर्मा ने विभिन्न मार्गों पर पैदल भ्रमण कर नगर पंचायत कर्मियों से अतिक्रमण हटवाया। मुख्य मार्गों पर दोनों ओर नालों पर डाले गए पक्के स्लैब और चबूतरे ध्वस्त करा दिए। ईओ ने मार्गों के किनारे स्थायी रूप से खड़े होने वाले ठेला और खोखा मालिकों को दोबारा अतिक्रमण न करने तथा दुकानदारों एवं भवन मालिकों को नालों के ऊपर पक्के स्लैब डालकर अतिक्रमण को बढ़ावा न देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान में सादिक बेग, उमेश बाबू, मो.आरिफ, सुधीर कुमार, विशाल अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed