{"_id":"598a0f694f1c1b031b8b46a1","slug":"131502220137-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ से मिलकर गौकशी से सही आरोपियों को पकडने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ से मिलकर गौकशी से सही आरोपियों को पकडने की मांग
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकशी से सही आरोपियों को पकड़ने की मांग
बढ़ापुर (बिजनौर)। मौहल्ला कस्साबान में एक स्थान पर पड़े पशु के अवशेष को गौकशी में नामजद आरोपियों के परिजन पांच दिन पूर्व की गोकशी की घटना से जोड़कर देख रहे है। मोहल्लेवासियों ने पांच दिन पूर्व गोकशी में नामजद लोगों को बेकसूर बताते हुए सोमवार की रात एसओ से वार्ता की। इससे पूर्व एसओ ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। इससे नाराज मोहल्लेवासियों ने मंगलवार की सुबह सीओ नगीना से मिलकर मामले की सही जांच करा सही आरोपियों को पकडने की मांग की है।
चार अगस्त को पुलिस ने मौहल्ला कस्साबान के पांच लोगों के विरूद्व गौवंश हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर, नामजद एक युवक का चालान किया था। बाकि आरोपी फरार चल रहे है। मौहल्लेवासी नामजद किए लोगों को निर्दोष बताकर पुलिस से इस मामले की गहनता से जांचकर गोवंश हत्या के सही आरोपियों को पकड़कर उनको जेल भेजने की मांग कर रहे है। इस मामले में यह लोग नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन शराफत हुसैन के नेतृत्व में पांच अगस्त को एसपी अतुल शर्मा से भी मिले थे। एसपी ने मामले की जांच सीओ नगीना को सौपी थी। सोमवार की रात मोहल्ला कस्साबान में पुलिस को एक स्थान पर मांस के अवशेष मिले। पुलिस जांच के लिए मांस के अवशेष का अपने साथ ले गई। गौवंश की हत्या के आरोपियों के परिजनों व मोल्लेवासियों ने एसओ राजकुमार शर्मा से मिलकर बताया कि जो मांस के अवशेष मिले है यह उसी गाय है जिसकी हत्या में उनके बच्चों को झूठा फंसाया गया है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि पुलिस उनकी कोई बात नहीं सुन रही है। पुलिस ने जब उनकी बात नहीं सुनी तो वह वापस लौट आए। मंगलवार को इस मामले में मोहल्लेवासी सीओ नगीना से मिले।