फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दरोगा हत्याकांड में नारको टैस्ट के बाद पुलिस अब संदिग्धों का पोलीग्राफ टैस्ट कराएगी

दरोगा हत्याकांड में नारको टैस्ट के बाद पुलिस अब संदिग्धों का पोलीग्राफ टैस्ट कराएगी

Fri, 14 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
दरोगा हत्याकांड में नारको टैस्ट के बाद पुलिस अब  संदिग्धों का पोलीग्राफ टैस्ट  कराएगी
दरोगा हत्याकांड : अब संदिग्धों का पोलीग्राफ टेस्ट कराएगी पुलिस
विज्ञापन

बिजनौर।
दरोगा सहजोर मलिक हत्याकांड का पुलिस अभी खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस का हर दांव फेल हो रहा है। पुलिस हत्याकांड के खुलासे के लिए कई संदिग्ध लोगों का नारको टेस्ट करा चुकी है। अब पुलिस कई संदिग्धों का पोलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। एसपी की माने तो पुलिस कातिलों के नजदीक पहुंच गई है।
दरोगा सहजोर सिंह मलिक हत्याकांड पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। पुलिस रोज लोगों को हिरासत के लेकर पूछताछ कर रही है। उत्तराखंड राज्य में भी पुलिस दबिश देती घूम रही है, पर सफलता नहीं मिल रही। दरोगा का लूटा पिस्टल मिलना भी मुश्किल लग रहा है। कातिल इतने शातिर थे कि मौके पर उन्होंने कोई सबूत नहीं छोड़ा है। संभावना है कि ऐसे में कातिल लूटे पिस्टल को भी गंगा में फेंक गए होंगे। पुलिस भी मान रही है कि गंगा के पास होने के कारण पिस्टल का मिलना मुश्किल है। बरसात में गंगा ऊफान पर है, ऐसे में अगर पिस्टल कातिलों ने गंगा में फेंक दिया होगा, तो मिलना नामुमकिन है। पुलिस कई लोगों का नारको टेस्ट कराने के बाद भी दरोगा के कातिलों तक नहीं पहुंच पाई र्है।
विज्ञापन

एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक पुलिस ने कई संदिग्ध का नारको टेस्ट कराया है। कोई नतीजा सामने नहीं आया है। अब पुलिस कुछ संदिग्ध का पोलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। इस टेस्ट से असलियत सामने आ जाएगी। टेस्ट जिसका होगा, वह झूठ नहीं बोल पाएगा। एसपी ने बताया कि दरोगा हत्याकांड में पुलिस अब तक 250 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस कातिलों के करीब पहुंच गई है। कातिल अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed