फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   युवती की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा किया

युवती की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा किया

Sat, 10 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
युवती की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा किया
युवती की बरामदगी की मांग को लेकर हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिवाला कलां (बिजनौर)।
गांव सेला से गैर समुदाय के युवक के साथ गई युवती की बरामदगी की मांग को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। थानाध्यक्ष ने शीघ्र ही युवती की बरामदगी का आश्वासन दिया।

गांव सेला निवासी युवती चार दिन पूर्व गांव के ही गैर समुदाय के युवक के साथ चली गई थी। युवती के पिता ने बृहस्पतिवार को युवक के विरुद्घ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव बना है। शुक्रवार को युवती के परिवार की महिलाओं ने गांव में प्रदर्शन कर पुलिस के विरुद्घ नारेबाजी की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस दो दिन बीतने के बाद भी युवती का पता नहीं लगा रही है। उन्होंने युवती की शीघ्र बरामदगी की मांग करते हुए चेताया कि जल्द बरामदगी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed