फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   13 and file a report on defaulters

13 और बकाएदारों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 20 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 20 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में विद्युत निगम के एक्सईन हरीश कुमार चौधरी ने बताया कि रविवार को नहटौर क्षेत्र में 10 हजार से ज्यादा तक के बकाया विद्युत बिल वाले उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शनों को काटा। इसके साथ ही बकायेदारी और कनेक्शन कटने के बावजूद बिजली चोरी करने पर 13 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कायम कराई गई। निगम की कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप मचा है। पुलिस ने रिपोर्ट कायम होते ही आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब तक निगम की ओर से तीन दिन के भीतर 49 लोगों पर पुलिस में रिपोर्ट ायम कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि डिवीजन के अधिकांश अधिकारियों को रविवार को नहटौर उप खंड में 10 हजार से ज्यादा की बकाया न करने वालों के बिजली के कनेक्शनों को काटने को लगाया गया था। इस मौके पर दर्जनों बकाएदारों से बकाया वसूल भी की गई। पर 13 लोग ऐसे मिले जिनके बकाए के आरोप में पहले बिजली के कनेक्शनों को काट दिया गया था। 
विज्ञापन

वह फिर भी बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे थे। ऐसे 13 लोगों पर नामजद बिजली चोरी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई। सोमवार को धामपुर क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने को छापेमारी होगी और 10 हजार से ज्यादा के बकाएदारों के बिजली के कनेक्शनों को काटा जाएगा। गौरतलब है कि निगम की ओर से अब तक धामपुर और नहटौर थाने में करीब 49 लोगों पर पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed