फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नवजात की हत्या कर शव कुतों के आगे फेंका

नवजात की हत्या कर शव कुतों के आगे फेंका

Wed, 06 Mar 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
नवजात की हत्या कर शव कुतों के आगे फेंका
नवजात की हत्या कर शव फेंका
विज्ञापन

मंडावर। किसी मां ने अपनी बच्ची को जन्म देते ही मौत के हवाले कर दिया। बच्ची का गला घोंटकर हत्या करके शव तालाब के पास फेंक दिया गया। शव को कुत्तों ने नोचकर खाया। मोहल्लेवालों को पता चला तो उन्होंने शव को कुत्तों से छुड़ाकर उसके तालाब किनारे दबा दिया।

मंगलवार दोपहर मोहल्ला मिर्दगान में कुत्ते तालाब के पास खाने के लिए लड़ रहे थे। मोहल्लेवालों ने जाकर देखा तो एक काली पॉलिथीन में एक नवजात बच्ची का शव था। शव के गले में कपड़ा लिपटा हुआ था। शव से बुरी तरह खून निकल रहा था। मोहल्लेवालों ने कुत्तों को वहां से भगाया और गड्ढा खोदकर बच्ची का शव दबा दिया। मोहल्लेवालों के अनुसार शव से लिपटे कपड़े को देखकर लगता था कि मासूम को गला घोंटकर वहां फेंका गया था। देखने से लग रहा था कि मासूम का शव एक-दो दिन पुराना है। मासूम की मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं थीं। मोहल्लेवालों का कहना था कि किसी मां ने बेटी की हत्या कर फेंका होगा। बच्ची को किसी को गोद भी दिया जा सकता था या किसी अनाथ आश्रम में दे देती। इसके बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed