फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नौगांवा सादात में चले लाठी डंडे,

नौगांवा सादात में चले लाठी डंडे, चलीं ताबड़तोड़ लाठियां, आठ घायल

Fri, 09 Nov 2018 01:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 09 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात में चले लाठी डंडे,
मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जमकर मारपीट हुई। इसमें आठ लोग लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने मारपीट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर चौदह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


नौगांवा सादात कस्बा के मोहल्ला बंगला निवासी फरजाना और अली कोकब एक की परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम करीब पांच बजे किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गया। दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे निकाल ले आए। इसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के जावेद हैदर, सिकंदर हैदर, गाजी अब्बास, अली औसत जैदी सहित आठ लोग लहूलुहान हो गए। मारपीट से मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल रहा। संघर्ष की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों पर अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर चौदह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इन लोगों पर हुई रिपोर्ट
नौगांवा पुलिस ने फरजाना पत्नी सिकंदर की तहरीर पर अली कोकब, अफजल मेहंदी, तकी अफजल, रजा मेहंदी, शेर अली, अली कोसर, अली हैदर अर्फ गोल्डी और मोहम्मद फहीम और अली कोकब पुत्र अली औसत जैदी की तहरीर पर हुसैन हैदर, मोहम्मद यूसा, सिराज रजा, सबी हैदर, जावैद हैदर और आका हैदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो दिख रही चलती ताबड़तोड़ लाठियां
कस्बे के मोहल्ला बंगला में दो पक्षों में मारपीट की वीडियो देखकर हर कोई दंग रह गया। वीडियो में एक-दूसरा पक्ष लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। लाठियों की ताबड़तोड़ प्रहारों से लोग लहूलुहान होकर जमीन पर गिरते हुए दिखाईं दिए। स्थानीय लोगों ने इस मारपीट की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके से देखकर हर कोई दंग रह गया।


- मारपीट का मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद चला आ रहा है। जिसे लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने की बात सामने आई है। फिलहॉल दोनों पक्षों की तहरीर पर जानलेवा संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ विपिन ताडा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed