फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   खेल खेल में गले में फंदा कसने से किशोर की मौत

खेल खेल में गले में फंदा कसने से किशोर की मौत

Thu, 18 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खेल खेल में गले में फंदा कसने से किशोर की मौत

विज्ञापन
खेल खेल में हुई किशोर की मौत
किरतपुर। खेल खेल में एक किशोर के गले में रस्सी का फंदा लग जाने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना शव को दफना दिया। बुधवार दोपहर मोहल्ला मीठा शहीद में निर्माणाधीन एक मकान में मोहल्ले के कुछ बच्चे खेल रहे थे। खेल खेल में ताहिर के 15 वर्षीय पुत्र तनवीर के गले में रस्सी का फंदा लग गया। जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। निर्माणाधीन मकान ताहिर के भाई का है। तनवीर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ले वालों का कहना है कि निर्माणाधीन मकान में कई जगह पर रस्सी आदि बंधी हैं। बच्चे इनसे ही कुछ खेल रहे होंगे। तनवीर द्वारा गले में रस्सी का फंदा लगाए जाने से वह किसी तरह उसके गले में कस गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी। मोहल्ले वालों के अनुसार तनवीर के परिजनों का कहना है कि यह एक हादसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed