Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Side story Alleged incident of being lowered into a tank Arif who went to help, also died.

साइड स्टोरी : टैंक में उतारने का आरोप, बचाने गया आरिफ भी मरा

Thu, 12 Nov 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Side story Alleged incident of being lowered into a tank Arif who went to help, also died.
वेल्डर और पेंटर को जबरन टैंक में उतारने का आरोप, बचाने गया आरिफ भी नहीं लौटा
विज्ञापन

- परिजनों का दावा- तीनों कर्मचारी टैंक की सफाई का काम नहीं करते थे, कंपनी में थे वेल्डर और पेंटर के पद पर तैनात
- एक दिन पहले छुट्टी करने से नाराज होकर सफाई के लिए उतारने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। धूमसपुर गांव स्थित संधार कंपनी में जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन कर्मचारियों की मौत के मामले में परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि एक दिन पहले छुट्टी करने से नाराज होकर बुधवार को तीनों कर्मचारियों को जबरन केमिकल टैंक की सफाई के लिए उतारा गया था, जबकि उनके काम में टैंक की सफाई शामिल नहीं थी।
परिजनों के मुताबिक, मृतकों में नरेश यादव कंपनी में वेल्डर के पद पर कार्यरत थे, जबकि अनिल झा और आरिफ पेंटर का काम करते थे। आरोप है कि बुधवार को सबसे पहले नरेश और अनिल को टैंक में सफाई के लिए उतारा गया। काफी देर तक दोनों बाहर नहीं आए तो आरिफ उन्हें बचाने के लिए टैंक में उतर गए। इस दौरान वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली। कंपनी की ओर से फोन कर बताया गया कि तीनों को नागरिक अस्पताल ले जाया जा रहा है। हालांकि, इससे पहले उन्हें एकता और पार्क अस्पताल ले जाया गया था। परिजनों ने कंपनी मैनेजर नीरज गुप्ता, कर्मचारी सुरेश समेत अन्य लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बुधवार को कंपनी में केवल आठ से दस कर्मचारी ही मौजूद थे। बाकी कर्मचारियों की छुट्टी थी। परिजनों ने सवाल उठाया कि जब तीनों कर्मचारी टैंक की सफाई का काम नहीं करते थे तो उन्हें जोखिम भरे काम में क्यों लगाया गया। उन्होंने निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी कुलदीप सिंह ने बताया कि नरेश के बेटे की शिकायत पर भोंडसी थाना में बीएनएस की धारा 106 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed