फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   धोखाधड़ी कर पीएनबी कासमपुरगढ़ी शाखा से लाखों का लोन कराया

धोखाधड़ी कर पीएनबी कासमपुरगढ़ी शाखा से लाखों का लोन कराया

Sat, 06 Oct 2018 11:26 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर पीएनबी कासमपुरगढ़ी शाखा से लाखों का लोन कराया
धोखाधड़ी कर बैंक से लाखों का लोन कराया
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव सीरवासुचंद के एक व्यक्ति ने गांव के ही एक व्यक्ति के कागजात पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये का पीएनबी बैंक से ऋण करा लिया। जब इस मामले का पता पीड़ित को चला तो उसके होश उड़ गए।

गांव सीरवासुचंद निवासी फुरकान पुत्र मोहम्मद सद्दीक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पुत्र रिफाकत अली को पीएनबी कासमपुरगढ़ी से ऋण दिलाने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति ने पुत्र से कागज लिए थे। कागजात लेने पर काफी दिनों तक वह बिचौलिया उसे टरकाता रहा। उसे यह कहकर समझा दिया कि अभी बैंक ऋण नहीं कर रहा है, जब ऋण होगा तो वह करा देगा। परंतु इसी दौरान आरोपी ने उसके कागजात पर धोखाधड़ी कर एक लाख 90 हजार रुपये का ऋण करा लिया। लेकिन बैंक पर जाना पर पता लगा कि पुत्र के नाम पर ऋण हो गया है। इतना सुनकर उसके होश उड़ गए। ऋण कराने के बाद आरोपी ने एकाउंट से पूरी रकम भी निकाल ली। जब वह आरोपी के घर गया तो उसने उसे एक चैक दे दिया। जब उसने चैक खाते में जमा किया तो वह बाउन्स हो गया। आरोपी के खाते में रकम नहीं थी। आरोप है कि अब आरोपी रकम वापिस करने को मना कर रहा है। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। उधर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी ने मामले में की जांचकर आवश्यक कार्रवाई किये जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed