फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चोरी की दो बाइकों के साथ तीन पकड़े

चोरी की दो बाइकों के साथ तीन पकड़े

Sun, 24 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
चोरी की दो बाइकों के साथ तीन पकड़े
नजीबाबाद। पुलिस ने चेकिंग के दौरान क्षेत्र से चोरी की गईं दो बाइकों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मंडावली थाने के एसआई अमरपाल सिंह और सुशील कुमार शुक्रवार की शाम पूर्वी गंगनहर बाईपास मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। चंदक हेड क्षेत्र में पुलिस ने दो बाइकों से आए तीन युवकों को रोककर उनसे लाइसेंस एवं बाइक के कागजात दिखाने को कहा। तभी मौका पाकर युवकों ने बाइक समेत भागने की कोशिश की। पुलिस ने युवकों को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने बाइकें चोरी की होने की बात बताई। एक बाइक गांव गांवडी से और दूसरी बाइक गांव सराय आलम से चोरी करना बताया। पुलिस ने चोरी की बाइकों के साथ पकड़े गए नांगल थाना क्षेत्र के गांव जीतपुर निवासी आरिफ, शहजादपुर निवासी मयंक और नांगलसोती निवासी हेमेंद्र का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed