फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बादाम शेक पीने से आधा दर्जन लोग बीमार

बादाम शेक पीने से आधा दर्जन लोग बीमार

Tue, 05 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बादाम शेक पीने से आधा दर्जन लोग बीमार
बादाम शेक पीने से छह लोग बीमार
विज्ञापन

उल्टी-दस्त लगने पर परिजनों ने कराया निजी अस्पताल में भर्ती
हल्दौर। घुमंतू रेडी विक्रेता का बादाम सेक पीने से करीब आधा दर्जन लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गए। फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए लोगों की हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। भनक लगते ही आरोपी जूस विक्रेता वहां से फरार हो गया। लोगों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
मोहल्ला रईसान में रविवार की शाम एक घुमंतू रेडी वाला बादाम का सेक बेच रहा था। नगरवासियों के अनुसार रेडी विक्रेता ने सस्ती दरों पर उत्तम गुणवत्ता वाला बादाम शेक देने की बात कही। मोहल्ले के अर्जुन राजपूत, उसकी पत्नी बबीता देवी, पूर्वा राजपूत, अरबन राजपूत, राजीव कुमार आदि दूषित बदाम सेक का सेवन कर लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों के अनुसार बादाम शेक पीकर उनके सिर व पेट में दर्द होने लगा। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने बीमार लोगों को नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया। कुछ लोगों की हालत में कोई खासा सुधार नहीं हुआ है, जबकि कुछ लोगों की हालत ठीक होने के बाद निजी चिकित्सकों ने उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया। भनक लगते ही बादाम शेक विक्रेता वहां से फरार हो गया। उधर सीएचसी प्रभारी मदनपाल सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान नहीं है। बीमार लोगों के उपचार के लिए टीम भेज दी गई है। उन्होंने बीमार लोगों को ओआरएस का घोल पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जूस विक्रेता बिगाड़ रहे लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़
हल्दौर। नगर में जगह-जगह रेड़ी लगाकर कुछ विक्रेता स्वच्छता को दरकिनार करते हुए विभिन्न प्रकार के जूस बेचकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। नगर वासियों के अनुसार इन रस की ठेलियों पर सफाई न के बराबर है। जूस विक्रेता लोगों को सस्ती दरों में जूस बेच रहे ग्राहकों की भीड़ जमा कर कर लेते हैं। इससे दूषित रस पीकर लोगों में विभन्न प्रकार की बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। उधर फूड इंस्पेक्टर तेजबहादुर सिंह का कहना है कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले जूस विक्रेताओं की रेडियो में दुकानों पर छापेमारी की जाएगी। नमूना फेल होने पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed