फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   इनामी आदित्य गैंगेस्टर में निरूद्घ

इनामी आदित्य गैंगेस्टर में निरूद्घ

Tue, 02 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
इनामी आदित्य गैंगेस्टर में निरूद्घ
स्योहारा । लगातार फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश आदित्य उर्फ रवि निवासी राणा नंगला तथा उसके तीन और साथियों को पुलिस ने गैंगेस्टर में निरुद्ध किया है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने चार अन्य अपराधियों को भी गैंगेस्टर ने निरुद्ध किया है ।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बताया कि मुरादाबाद पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से आदित्य फरार हो गया था। उसके बाद उसने 14 अक्टूबर को अपने गांव राणा नगला के मुकेश की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस हत्या में उसके साथ उसके पिता राजपाल साथी राहुल शामिल थे। कई बार पुलिस की मुठभेड़ में आदित्य अपने साथी राहुल के साथ बच निकलने में कामयाब रहा। पुलिस ने उस पर एक लाख उसके साथी राहुल पर 15 हजार और उसके पिता पर पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उसकी चल अचल संपत्ति की कुर्की भी की। अब पुलिस ने आदित्य उसके पिता राजपाल उसके साथी राहुल रोहित पुत्र योगेंद्र निवासी थाना सुअहेड़ी को गैंगेस्टर में निरुद्ध किया है। इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र के अपराधी राजेश पुत्र राम सिंह निवासी चकनपुरी तनवीर पुत्र लाइक निवासी सहसपुर नफासत पुत्र अब्दुल वहीद निवासी रवाना शिकारपुर सुलेमान पुत्र रजा हुसैन निवासी मंसूर सराय को भी गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed