फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नकब लगाकर चार दुकानों में लाखों की चोरी

नकब लगाकर चार दुकानों में लाखों की चोरी

Wed, 20 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
नकब लगाकर चार दुकानों में लाखों की चोरी
नकब लगाकर चार दुकानों में लाखों की चोरी
विज्ञापन

नूरपुर(बिजनौर)। बदमाशों ने सोमवार की रात सैदपुर चौराहे पर चार दुकानों में नकब लगाकर 15 हजार रुपये की नकदी समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदारों ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। सोमवार की रात चोरों ने एक-एक कर चार दुकानों को निशाना बनाया। सबसे पहले चोरों ने पितुपुरा निवासी शिवकुमार के कोचिंग सेंटर पीछे की ओर से नकब लगाकर गल्ले से साढ़े सात हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद गैलरी से पड़ोस में स्थित मोहम्मद रफी निवासी अदलपुर समद थाना नौगांवा सादात की बैटरी इनवर्टर की दुकान में नकब लगाकर 13 बैट्री और इलेक्ट्रानिक्स का अन्य सामान सहित करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद पड़ोस में स्थित दिलशाद निवासी गांव किवाड़ थाना स्योहारा की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में नकब लगाकर गल्ले से आठ हजार रुपये, आठ स्मार्ट फोन, मोबाइल के पार्ट्स, इनवर्टर, बैट्री सहित करीब 80 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरो ने डॉ मिश्री सिंह पाल की पशुओं की दवाईयों की दुकान में नकब लगाकर करीब नौ हजार रुपये की दवाई चोरी कर लीं। चोरी होने का पता दुकानदारों को सुबह दुकान खोलने पर लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। चार दुकानों में हुई चोरी की घटना से दुकानदारों में दहशत है। पीड़ित दुकानदारों ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। एसएसआई रामचंद्र सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed