फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गांव कोपा में दबिश देने गई पुलिस पर हमला, दरोगा समेत चार पुलिस कर्मी घायल

गांव कोपा में दबिश देने गई पुलिस पर हमला, दरोगा समेत चार पुलिस कर्मी घायल

Wed, 30 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
गांव कोपा में दबिश देने गई पुलिस पर  हमला, दरोगा  समेत चार पुलिस कर्मी घायल
बिजनौर / शेरकोट। मुरादाबाद से पेशी के दौरान के दौरान फरार हुए 50 हजार के इनामी बदमाश आदित्य और उसे भगाने में मदद करने वाले विशाल की तलाश में शेरकोट थाने के गांव कोपा में दबिश देने गई स्वाट टीम और थाना पुलिस को ग्रामीणों ने बदमाश समझकर घेर लिया। एक सिपाही को पीटा और अन्य पर पथराव किया। इसमें दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस गांव से जान बचाकर भागी। एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है। इस मामले में घायल बदमाश जितेंद्र टाटा समेत छह को नामजद करते हुए कई ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, घायल बदमाश को मेरठ में भर्ती कराया गया हैं।
विज्ञापन

स्योहारा थाने के गांव राना नगला निवासी 50 हजार का इनामी आदित्य हत्या के मामले में मुरादाबाद जेल में बंद था। तीन अगस्त को आदित्य मुरादाबाद में कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। इस दौरान वह अपने साथी मुरादाबाद के सिविल लाइन निवासी विशाल, वीरुऔर हैप्पी की मदद से भाग निकला। मगर, सिविल लाइन पुलिस ने वीरु और हैप्पी को दबोच लिया जबकि आदित्य और विशाल फरार हो गए। सोमवार की रात बिजनौर पुलिस को सूचना मिली की आदित्य और विशाल शेरकोट थाने के गांव कोपा में बदमाश जितेंद्र टाटा के घर पर छिपे है। स्वाट टीम ने बढ़ापुर और शेरकोट पुलिस के साथ जितेंद्र टाटा के घर पर सादे कपड़ों में दबिश दी तो उसके परिजनों ने बदमाशों के आने का शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीणों के साथ जितेंद्र के परिजनों ने पुलिस कोघेर कर पिटा। पथराव करते हुए पुलिस को गांव से खदेड़ दिया। पुलिस किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी। हमले में स्वाट टीम के सिपाही खालिद, अरविंद, मनमोहन और दरोगा राजीव कुमार घायल हो गए। टीम पर फायरिंग का भी आरोप है। उधर, जितेंद्र टाटा के धामपुर में होमगार्ड के रूप में तैनात पिता महेंद्र पाल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने रात उनके घर पर दबिश देकर परिजनों पर लाठियां बरसाईं। उसकी पत्नी कामेश, छोटे भाई अजय की पत्नी पुष्पा, पुत्र सोम को घायल कर दिया। बडे़ पुत्र जितेंद्र ने बचने का प्रयास किया तो पुलिस ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया। गोली उसके पेट में लगी है। बाद में पुलिस जितेंद्र को नगीना पीएसी ले गई, वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, इस मामले में स्वाट टीम के प्रभारी राजीव तोमर की ओर से जितेंद्र टाटा समेत छह को नामजद करते हुए परिजनों और कई ग्रामीणों के खिलाफ धारा 147, 148,149, 332, 336, 353, 307 एवं 7 क्रिमनल ला अमेडमेंट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें जितेंद्र को परिजनों द्वारा ही गोली मारने की बात कहीं ग्रइ है। पुलिस फरार हमलावरों और बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर चलाई गोली, पथराव किया: एसपी देहात
गांव कोपा में पुलिस 50 हजार के इनामी बदमाश आदित्य की तलाश में गई थी। गांव में पुलिया टूटी होने के कारण पुलिस अपनी गाड़ी नहीं ले जा सकी। पुलिस के पहुंचते ही जितेंद्र के परिजनों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। सिपाही खालिद को घायल कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर गोली चलाई और पथराव किया। पुलिस की तरफ से गांव में कोई गोली नहीं चलाई गई। इस घटना के बाद जितेंद्र के परिजनों ने डायल 100 को जितेंद्र को गोली लगने की सूचना दी। जितेंद्र को परिजन नगीना सीएचसी ले गए, वह भी नगीना गए। पेट में पसली के पास जितेंद्र को गोली लगना बताया गया है, उसे मेरठ भेजा गया है। इस मामले मेें पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
- डा. दिनेश सिंह, एसपी देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed