{"_id":"596e56464f1c1bae178b488e","slug":"121500403270-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों ने ठग पकड़कर बरामद किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा व्यापारियों ने ठग पकड़कर बरामद किया
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा व्यापारियों ने एक ठग पकड़ा, दूसरा फरार
मंडावर (बिजनौर)।
दो ठगों ने मंगलवार को दुकानदार को बातों में उलझाकर लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार ने शक होने पर एक ठग को दबोच लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। ठग की निशानदेही पर जेवरात बरामद हो गए।
मोहल्ला बाजारकला में सराफ विशाल वर्मा की दुकान पर मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे दो युवक पहुंचे और जेवर दिखाने की बात कही। काफी देर तक जेवरात आदि देखने के बाद एक युवक लघुशंका को चला गया। इस पर दुकानदार को शक हुआ। उसने समान चैक किया तो उसमें में नौ सोने कि बालियां, चार सोने की नथनी और आठ जोड़ी बिछवे गायब मिले। दुकानदार के होश उड़ गये। उसने लघुशंका को गये युवक के आने के बाद शोर मचाकर आस पास के दुकानदारों को बुला लिया। दुकानदारों को आता देख एक युवक कस्बे की ओर भाग निकला जबकि दूसरे को दुकानदारों ने दबोच लिया। कस्बे की ओर भागे ठग का पीछा कुछ दुकानदारों ने किया तो वह अपने को घिरा देख एक मकान में घुस गया। अंदर से दरवाजा बंद कर दीवार फांदकर भाग निकला। वह एक थैला और अपनी चप्पल छोड़ कर भाग गया। पकड़े गए युवक की दुकानदारों ने जमकर पिटाई की तो उसने लघुशंका वाले स्थान से कपड़े में लिपटे जेवर बरामद करा दिए। हाथ पैर जोड़ने पर दुकानदारों ने उसे बिना पुलिस कार्रवाई के छोड़ दिया।