फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चैकिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने मारा डंडा, दो युवक घायल

चैकिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने मारा डंडा, दो युवक घायल

Fri, 15 Mar 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
चैकिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने मारा डंडा, दो युवक घायल
चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने मारा डंडा, दो युवक घायल
विज्ञापन

स्योहारा। चेकिंग के दौरान बाइक न रोकने पर एक पुलिसकर्मी ने बाइक सवार युवकों के सिर पर डंडा मार दिया। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने सहसपुर रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।

चुनाव के मद्देनजर पुलिस जिले भर में सघन चैकिंग अभियान चला रही है। बृहस्पतिवार शाम को सहसपुर-मेवा नवादा रोड पर सहसपुर चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में चेकिंग की जा रही थी। पुलिसकर्मियों ने सहसपुर रोड से एक बाइक पर आए गांव मेवा नवादा निवासी खुर्शीद व नफीस को रुकने का इशारा किया तो युवकों ने बाइक नहीं रोकी। वहां खड़े एक सिपाही ने युवकों के सिर में डंडा मार दिया। डंडा लगते ही दोनों युवक लहूलुहान होकर गिर पड़े और बेहोश हो गए। यह देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिसकर्मियों ने उनके परिजनों को सूचना दी व उसे उपचार के लिए सीएचसी पर लेकर गए। चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर व्दिया। घटना से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने सहसपुर रोड पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि पुलिस कोई भी अभियान चलाते हुए जनता से अभद्रता करती है। पुलिस को ऐसी किसी को लाठी, डंडे मारने का अधिकार नहीं है। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जाम खुलवाया, लेकिन क्षेत्रवासियों ने कुछ देर बाद फिर से जाम लगा दिया। डंडा मारने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed