फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पैजनिया में महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

पैजनिया में महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

Sat, 02 Feb 2019 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
पैजनिया में महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत
पैजनियां में महिला की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

हल्दौर। गांव पैजनियां में एक महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में उसकी ससुराल में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने मामले की सूचना डायल 100 को दी। सीओ सिटी महेश कुमार ने थाना प्रभारी निरीक्षक को मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच काफी देर तक गहमागहमी रही। सीओ सिटी ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर रेहरा निवासी रफीक अहमद ने अपनी पुत्री साजिदा का निकाह करीब तीन वर्ष पूर्व गांव पैजनियां निवासी शमशाद अहमद के साथ किया था। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार को साजिदा (26) की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना साजिदा के मायके वालों को दी। मायके वालों ने पैजनियां में पहुंचकर घटना की सूचना सूचना डायल 100 को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाने का प्रयास किया, लेकिन मृतका के मायके और ससुराल वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसे लेकर पुलिस और परिजनों के बीच काफी देर तक गहमागहमी रही। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को दफनाने की बात पर अड़ गए। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया मामले की सूचना डायल 100 को दी गई है। इसकी सूचना लखनऊ तक जाती है। इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराना जरूरी होता है। इस मामले के पटाक्षेप को लेकर दोनों पक्षों के बीच गांव में पंचायत हुई। इसी बीच सीओ सिटी महेश कुमार ने परिजनों के समक्ष पहुंचकर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed