{"_id":"5c363443bdec2256b61c2ea0","slug":"11547056195-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों ने जेब कतरा पकड़कर पुलिस को सौंपा, दूसरा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों ने जेब कतरा पकड़कर पुलिस को सौंपा, दूसरा फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा। नौगांवा सादात से नगर के एक बैंक्वेट हॉल में बारात आई थी। खाना खाते समय बारात में शामिल गाड़ी चालक नसीम अहमद की जेब से किसी ने करीब 2850 रुपये की नगदी साफ कर दी। इसी दौरान एक अन्य युवक का मोबाइल भी चोरी हो गया। एक बाराती ने मोबाइल चोरी करने वाले युवक को देख लिया और शोर मचा दिया। इस पर बारातियों ने बैंक्वेट हॉल के बाहर से आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक को थाने ले गई। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक धामपुर का रहने वाला है। उसके साथी की तलाश जारी है।
विधायक ने कई गांवों में किया जनसंपर्क
स्योहारा। नूरपुर विधायक नईमुल हसन ने बुधवार को सपा जिला सचिव राजपाल प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य युवराज सिंह आदि के साथ सिमालखेड़ी, सदाफल, मिट्ठेपुर, लांबा खेड़ा आदि गांवों में जनसंपर्क किया। विधायक ने केंद्र व प्र्रदेश सरकार पर भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाया। जिला सचिव राजपाल प्रजापति ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने आरक्षण का मजाक बनाकर रख दिया है। इस मौके पर मक्खन सिंह प्रजापति, राजेश सैनी, महेंद्र रवि, संतोष कुमार, मोहम्मद यासीन, फैयाज अहमद, ईकरामुद्दीन, चांद प्रजापति आदि मौजूद रहे।
प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से
बिजनौर। राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर के हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दस से 15 जनवरी तक होंगी।