{"_id":"5b71e1f242c79254e41a3f5c","slug":"11534190066-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्हू की झोपड़ी से बरामद हुई सात बाइक, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोल्हू की झोपड़ी से बरामद हुई सात बाइक, एक गिरफ्तार
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। वाहन चेकिंग के दौरान हसनपुर पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोर की निशानदेही पर गांव लुहारी खादर के जंगल में कोल्हू की क्षतिग्रस्त झोपड़ियों से सात बाइक बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
सोमवार को पुलिस ऑफिस बाइक चोरी का खुलासा करते हुए एएसपी सिंह ने बताया कि रविवार की रात हसनपुर इंस्पेक्टर संजय प्रताप सिंह वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति गांव लुहारी खादर की ओर से चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए हसनपुर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने करनखाल की पुलिया पर चेकिंग की शुरू कर दी। इस दौरान बाइक सवार दोनों व्यक्ति चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया गया तो वह बाइक पीछे मोड़ कर भागने लगे। जबकि पीछे बैठा व्यक्ति कूद कर जंगल में भाग निकला। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया जिससे चोरी की बाइक भी बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील निवासी गांव लुहारी खादर बताया। एएसपी के मुताबिक दोनों युवक आसपास के जनपदों सेे बाइक चोरी कर इनके नंबर और चेसिंस नंबर बदलकर बेचने का काम करते हैं। गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर लुहारी खादर के रास्ते पर बंद पड़े कोल्हू की क्षतिग्रस्त झोपड़ियों के बीच छिपाई गई चोरी की छह अन्य बरामद की गईं।