फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मच्छमार में अनाज व्यापारी के घर डकैती, बदमाशों डेढ़ लाख की नकदी सहित लाखों की कीमत के सोने चांदी के लूटे

मच्छमार में अनाज व्यापारी के घर डकैती, बदमाशों डेढ़ लाख की नकदी सहित लाखों की कीमत के सोने चांदी के लूटे

Sat, 12 May 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मच्छमार में अनाज व्यापारी के घर डकैती, बदमाशों डेढ़ लाख की नकदी सहित लाखों की कीमत के सोने चांदी के लूटे
रेहड़ (बिजनौर)। गांव फजलपुर मच्छमार में छह बदमाशों ने अनाज व्यापारी के घर परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली। बदमाश डेढ़ लाख की नगदी, 16 तोले सोने और डेढ़ तोले चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान लूट कर ले गए। बदमाशों ने करीब एक घंटे तक घर खंगालते रहे। बदमाश डाका डालने के बाद जंगल की ओर से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। हालांकि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। घटना से गांव में दहशत है।
विज्ञापन

गांव फजलपुर मच्छमार निवासी मो. अफाक अहमद पुत्र शौकत अली ने बताया कि वह अनाज व्यापारी है। उसने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह अपने पुत्र महराज आलम के साथ सो रहा था। घर का दरवाजा खुला हुआ था। घर के अन्य सभी सदस्य कमरों में गहरी नींद में सोए थे। छह बदमाश घर में घुसने के बाद लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश जहीर के कमरे में घुस गए। वहां पर जहीर की पत्नी नगमा खातून अपने एक साल के बच्चे व अपनी ननद बुशरा के साथ सोई थी। चोरों ने जब कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़ने का प्रयास किया तो जाग हो गई। जाग होने पर बदमाशों ने नगमा की कनपटी पर तमंचा रख दिया और सेफ की चाबी देने को धमकाया। बदमाशों की धमकी से घबराई नगमा ने सेफ की चाबी दे दी। बदमाशों ने धमकाया कि यदि किसी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो वे गोली मार कर उन्हें मौत के घाट उतार देंगे। उसने बताया कि बदमाश करीब डेढ़ लाख की नगदी, सोलह तौले सोने के जेवर, डेढ़ तोले चांदी के जेवरात, बर्तन और अन्य कागजात ले गए। पीड़ित ने बताया कि करीब एक घंटे तक घर खंगालते रहे और शोर मचाने पर गोली चलाने की धमकी देते रहे। लूटपाट कर सभी बदमाश पैदल ही जंगल की ओर भाग निकले। उनके जाते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया। पीड़ित ने तहरीर दी है। हालांकि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। उसने बताया कि शुक्रवार की तड़के गांव के नजदीक जंगल में उनके घर से लूटा एक संदूक भी बरामद हुआ। एसओ रमेश सिंह का कहना है कि मामले के संज्ञान में आने के बाद उनके द्वारा हलके के दरोगा सोमवीर सिंह को मौके पर भेजा गया है। जल्द रिपोर्ट कायम कर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

------------------------------------------
फोन करने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
पीड़ित परिवार के सदस्यों का कहना है कि 100 नंबर पर फोन करने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। गांव में यह डकैती की पहली घटना है। घटना से ग्रामीण भयभीत हैं। गौरतलब है कि एक माह पहले गांव हर्रायवाला में एक ही रात हुई तीन घरों से चोरों ने लाखों का माल चोरी किया था। आए दिन बढ़ती जा रही चोरी डकैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed