फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   1.41 लाख रूपये की ठगी

1.41 लाख रूपये की ठगी

Wed, 21 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
1.41 लाख रूपये की ठगी
नींदडू (बिजनौर)। गांव में बिजली के मीटर लगाने तथा बिलों की बकाया धनराशि को समाप्त कराने के नाम पर उपभोक्ताओं से 1.41 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। उपभोक्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नाजायज तरीके से वसूल की गई धनराशि लौटाने की मांग की है ।
विज्ञापन

अंथाई शेख निवासी इदरीस उर्फ कल्लू ने 17 मार्च को कोतवाली धामपुर में लिखाई रिपोर्ट में बताया कि उनके गांव में 20 सितंबर से 25 सितंबर 2017 की अवधि में चांदपुर के करीबी गांव की फर्म बाला जी ट्रेडर्स के ठेकेदार समेत चार कर्मचारियों संदीप कुमार, लक्की, योगेश कुमार तथा नसीम अहमद ने मीटर लगाने का कार्य किया था। इन लोगों ने ग्रामीण उपभोक्ताओं को अपने विश्वास में लेकर उनसे मीटर लगाने तथा बिजली के बिलों की लंबित बकाया धनराशि को समाप्त कराने के नाम पर वसीम, ताजीम, सादिक, अहमद हसन, मोहम्मद आलम, आसिफ, अकील, जलील, शहजाद, अकील पुत्र जमालुद्दीन, रिजवान, वाहिद, यासीन, इरशाद, लईक, सुहेल, नूर मोहम्मद, इदरीस उर्फ कल्लू, यासीन एवं फिरदौस से 1,41,900 रुपये की अवैध वसूली की। फर्म या ठेकेदार द्वारा उपभोक्ताओं के बिलों का भुगतान कर रसीद नहीं दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए प्रकरण की विवेचना का दायित्व नींदडू़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक को सौंपा है। बुधवार को विवेचना अधिकारी रोहिताश चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफतीश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed